{"_id":"61f8137c4f42f3517935951c","slug":"politicians-eyes-on-mlc-ticket-hardoi-news-knp6781468153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के टिकट पर नेताओं की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के टिकट पर नेताओं की निगाहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय क्षेत्र के टिकट पर अब भाजपा के नेताओं की निगाहें लग गई हैं। कुछ ऐसे नेता भी टिकट की उम्मीद लगाए हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल सका था।
विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में कई भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों ने असंतोष जताया। एक विधायक का टिकट कटने से उनके समर्थकों में भी मायूसी थी। किंतु एमएलसी चुनाव की घोषणा ने कुछ नेताओं की उम्मीदों को फिर हरा कर दिया है।
कुछ नेता एमएलसी चुनाव के लिए भी दावेदारी जताने लगे हैं। इनमें कुछ वह नेता भी हैं जो विधानसभा चुनाव में टिकट की दौड़ से बाहर हुए हैं। भाजपा के सामने विधानसभा चुनाव के टिकट कटने से उपजे असंतोष के बीच एमएलसी चुनाव में संतुलन बनाए रखने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
एक एमएलसी सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान एमएलसी चुनाव में किसी नए चेहरे को भी मौका दे सकता है। इसके लिए फीडबैक लिया जाने लगा है।