फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   political

सपा की नीतियों से जनता को कराएं अवगत: जिलाध्यक्ष

Wed, 16 Jun 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
political
हरदोई। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की हुई बैठक बुधवार को सपा कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सपा कार्यकाल में कराए गए जनहित के कार्यों व पार्टी की नीतियों को युद्ध स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं।
विज्ञापन

यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा काम नौजवानों के लिए किया गया। पांच लाख 25 हजार सरकारी नौकरी दी गई। उद्योग लगाकर 42 लाख लोगों को रोजगार दिया गया, बेरोजगारी भत्ता भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में यूपी सबसे पिछड़ा राज्य है। महंगाई से पूरे देश की जनता परेशान है। इस मौके पर परिवेश श्रीवास्तव, शराफत अली, अभिषेक श्रीवास्तव, संजेश सिंह, उत्तम यादव, आजम खां, दीपक सिंह, अभिषेक गुप्ता, अनिल यादव, जानिब खां, पुष्पेंद्र राठौर व सारिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed