{"_id":"5de00ebf8ebc3e54ad7178c7","slug":"political-hardoi-news-knp528828899","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ मिश्रा फिर बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, 25 दावेदार पीछे छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ मिश्रा फिर बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, 25 दावेदार पीछे छोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर 20 नवंबर से छाए असमंजस के बादल बुधवार देर रात छंट गए। भाजपा नेतृत्व ने मौजूदा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा पर फिर से भरोसा जताते हुए नए सत्र के लिए जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। बुधवार की रात लगभग पौने बारह बजे भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल की ओर से जारी की गई 59 जिलाध्यक्षों की सूची में हरदोई से सौरभ के नाम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला चल निकला।
20 नवंबर को भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। मौजूदा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के अलावा निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुनौरापुर सहित 26 लोगों ने नामांकन किया था। जनपद के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए पूर्व एमएलसी कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सभी नामों को प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दिया था। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने की जानकारी कुंवर मानवेंद्र सिंह ने दी थी। तब से जिलाध्यक्ष पद को लेकर अटकलों का दौर जारी था। बुधवार देर रात लगभग पौने बारह बजे अटकलों को विराम लग गया। मौजूदा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा को ही पार्टी ने दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। सौरभ के नाम की घोषणा होने के बाद उनके शुभचिंतकों, पार्टी नेताओं व समर्थकों ने सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा गुरुवार तड़के ही वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को रवाना हो गए। शाम लगभग साढ़े चार बजे वहां से वापस आने पर रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। शहर में बिलग्राम चुंगी पर युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अबीर, गुलाल उड़ाकर खुशी जताई और सौरभ का स्वागत किया। यहां विपिन सिंह, जीत ठाकुर, अनुराग द्विवेदी अन्नू आदि मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा के जिला कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने सौरभ मिश्रा का स्वागत किया। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र और रामबहादुर सिंह की मौजूदगी में सौरभ मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बरकरार रखने की बात कही। जिला पंचायत परिसर में पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए सौरभ मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाई वितरित कराई।
शाहाबाद विकास खंड के ग्राम गुजीदेई निवासी सौरभ मिश्रा 38 वर्ष के हैं। वर्ष 2004 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इसके बाद प्रथम और द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण भी आरएसएस से लिया। 2007 में वह भाजपा से जुड़ गए। तत्कालीन जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने उन्हें जिला कार्य समिति का सदस्य बनाया। वर्ष 2009 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने सौरभ को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का सदस्यता अभियान प्रमुख बनाया और बाद में जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी दी। इसके बाद सौरभ को अवध क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक का दायित्व मिला। गत वर्ष एक नवंबर को पार्टी ने तत्कालीन जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री को बीच कार्यकाल में ही हटाकर सौरभ मिश्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया था।
विज्ञापन
एक नवंबर 2018 को जिलाध्यक्ष बनने के बाद सौरभ मिश्रा ने तत्कालीन अध्यक्ष के कार्यकाल में अनदेखी का शिकार हो रहे वरिष्ठ भाजपाइयों को साधने में सफलता प्राप्त कर ली तो साथ ही नौजवान कार्यकर्ताओं के साथ सुख-दुख में खड़े रहने में भी कोई चूक नहीं की। इससे इतर संघ, भाजपा के अलग-अलग गुटों के लोगों के बीच समन्वय स्थापित करने में भी सौरभ सफल रहे। इस सबसे इतर एक वर्ष का सौरभ का कार्यकाल निर्विवाद और बेदाग रहा। उन पर कार्यकर्ताओं के लिए लड़ जाने के आरोप तो लगे, लेकिन जातिवाद, भ्रष्टाचार जैसे आरोप आसपास भी नहीं फटके। इन सब कारणों के चलते ही सौरभ मिश्रा फिर से भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने में कामयाब रहे।
सौरभ मिश्रा को दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होने के बाद जिले भर में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल नजर आया। कैडर के कार्यकर्ता को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करने में भी संकोच नहीं किया। पिहानी में स्थानीय कार्यालय में नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुजाबिर हुसैन जैदी, धीरज गुप्ता, मंजुलकांत पांडेय, रामदास कटियार, रीतेश सिंह, कुलदीप कुशवाहा, सुबोध सिंह और नागेंद्र सिंह ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। गोपामऊ में मोहल्ला अर्चाजन में सभासद सरताज गुड्डू ने अपने आवास पर हाजी हिदायत कुरैशी, इस्लामू, शकील, रविंद्र, अनवार, करन त्रिपाठी, डॉ. स्वदेश उज्जवल आदि के साथ खुशी मनाई। हरपालपुर में भाजपा नेता अतुल सिंह चाऊंपुर, मिथलेश सिंह भूरा, रामकरन त्यागी, अभिराम सिंह, राकेश मिश्रा, विकास श्रीवास्तव आदि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर सौरभ के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। सांडी में भाजपा के नगर अध्यक्ष संजीव राजपूत, कुलदीप सिंह, नवनीत पाठक, प्रत्यूष गुप्ता, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने मिठाई वितरित की। पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजाराम कुशवाहा, विंदेश्वरी शर्मा, सुशील तिवारी, हरेकृष्ण गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष रीतू गुप्ता के पति रामजी गुप्ता ने भी सौरभ मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई।