{"_id":"68602f3b5b4ebde6510c45f8","slug":"police-recovered-10-stolen-bikes-on-the-information-of-a-clever-thief-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133534-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शातिर चोर की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कीं चोरी की 10 बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शातिर चोर की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कीं चोरी की 10 बाइकें
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। इनमें से दो बाइकें संडीला कोतवाली क्षेत्र, चार बाइक लखनऊ से चोरी हुई थीं। बरामद हुईं चारों बाइकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि रोज की तरह ही वाहनों की जांच का अभियान शनिवार को भी चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संडीला कोतवाली क्षेत्र के तकिया निवासी गुड्डू को बाइक से जाते समय रुकने का इशारा किया। उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। बाइक के अभिलेख मांगने पर वह दिखा नहीं सका। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ मेंं गुड्डू ने बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद बाइकों में एक बाइक 14 जून को संडीला के उदय होटल के पास से चोरी हुई थी, जबकि एक बाइक 21 जून को संडीला के अनवरी अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। इसी तरह एक बाइक लखनऊ के राजाजीपुरम से 22 मई को, लखनऊ मेडिकल कॉलेज से 26 मई को, लखनऊ के मालापुरम कॉलोनी से और एक लखनऊ के चौक स्थित अमृत बाजार से 20 मार्च को चोरी हुई थी। चार अन्य बाइक के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
... तो हीरो कंपनी की बाइक काे ही बनाते थे निशाना
पुलिस ने गुड्डू की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकों बरामद कीं। बरामद सभी बाइक हीरो कंपनी की हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि सिर्फ हीरो की बाइक को ही निशाना क्यों बना रहे थे। उनके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
15-20 हजार रुपये में बेचते थे चोरी की बाइक
पूछताछ के दौरान पुलिस काे गुड्डू ने बताया कि चोरी की बाइक बेच देते थे। बाइक काटने की बात से इन्कार किया है। बताया कि चुराई गई बाइक की स्थिति के आधार पर 15-20 हजार रुपये में बाइक बेच देते थे। बाइक की नंबर प्लेट भी बदल देते थे। अपर पुलिस अधीक्षक का दावा है कि फर्जी अभिलेख कहां और कैसे बनते थे, इसकी भी जांच की जा रही है।