फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police

मेले में नहीं कटनी चाहिए जेब, स्नेचिंग भी न हो : आईजी

Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
police
police - फोटो : HARDOI
हरदोई। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मद्देनजर लखनऊ जोन के आईजी एसके भगत ने गुरुवार को सकाहा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मेले में चेन स्नेचिंग और जेब कटने की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर बाद आईजी एसके भगत पुलिस लाइन सभागार पहुंचे। यहां अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की मौजूदगी में उन्होंने पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्रता से कराया जाए। निस्तारण में लापरवाही न की जाए और गुणवत्तापूर्ण ढंग से ही निस्तारण किया जाए। विभिन्न मेलों को लेकर आईजी ने कहा कि अगर किसी मेला स्थल के लिए आवागमन के मार्ग में कोई समस्या है तो इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या को दूर कर लें। मेले के रूट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट रखने के निर्देश आईजी ने दिए। इसके बाद उन्होंने जनपद के पौराणिक सकाहा शिव मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेले के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष जताया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ सिटी विजय कुमार राना व स्थानीय अभिसूचना इकाई के निरीक्षक श्रीश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed