{"_id":"62151a884287b65dc36cd319","slug":"police-hands-free-in-theft-of-three-lakhs-hardoi-news-knp682023889","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में रविवार की रात एक मकान से हुई तीन लाख की चोरी के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। वहीं घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है।
हरिहरपुर गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार के मकान के एक कमरे में सो रहा था। देर रात चोर मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर कमरे में रखे बक्सों के कुंडे तोड़कर 80 हजार रुपये व जेवरात उठा ले गए थे।
सोमवार की सुबह खेतों पर शौच को गई महिलाओं ने खेत में जेवरात के खाली डिब्बे पड़े देखे थे। तब पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई थी। पीड़ित ने लगभग तीन लाख रुपये का माल चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी थी। घटना को तीन दिन गुजर गए, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को गिरफ्तार कर पाना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा सकी है। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्रा ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।