{"_id":"0e9a8c8e59c74c8e0b3602d960ebecd4","slug":"please-correct-statistical-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांख्यिकी प्रपत्र दुरुस्त कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांख्यिकी प्रपत्र दुरुस्त कराने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांख्यिकी प्रपत्रों की खामियों की जांच कर उनको
विज्ञापन
तत्काल दुरुस्त किया जाए। एक एक प्रपत्र का मिलान कर उसकी फीडिंग सही कराई
जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह बात बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने सांख्यिकी प्रपत्र में गड़बड़ी होने पर शनिवार को सभी वरिष्ठ सहायक समन्वयकों की बैठक में कही। उन्होंने सांख्यिकी प्रपत्र में नामांकन, शौचालय, हैंडपंप, रैंप में मिली गड़बड़ी पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि प्रपत्रों की गंभीरता से जांच न करने के कारण गड़बड़ी आ रही है। जो बहुत ही सोचनीय विषय है। एमआईएस डाटा पर ही पूरा बजट निर्भर है, इसलिए इस कार्य के प्रति गंभीरता से कार्य किया जाए और जो भी गड़बड़ी मिली है, उसको गंभीरता से जांच कर दुरुस्त किया जाए।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कंप्यूटर आपरेटर के साथ बैठ कर खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तत्काल डाटा दुरुस्त करा लिया जाए, ताकि समय से डाटा भेजा जा सके। इस मौके पर एमआईएस प्रभारी शैलेंद्र झा, लिपिक अवधेश सिंह, राधाकृष्ण वर्मा आदि मौजूद थे।