फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   planned strategy for Panchayat conference

पंचायत सम्मेलन के लिए बनाई रणनीति

Sun, 04 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 04 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
planned strategy for Panchayat  conference

सपा कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में फरवरी माह

विज्ञापन
में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन को सफल बनाने को जहां एक ओर रणनीति बनाई गई, वहीं 12 जनवरी को राज्यसभा सांसद कनक लता सिंह के जनपद आगमन की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने एवं फरवरी माह में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन को सफल करवाने का आह्वान किया गया। विधायक बाबू खां ने कहा कि संघर्षों के स्तर पर सपा खरी उतरी है।

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि कमी चुनाव में निचले स्तर पर रही। हम सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने में नाकाम रहे। जिला कोषाध्यक्ष पीके वर्मा ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन जन तक पहुंचाया जाए और त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन को कामयाब बनाने में समाजवादी के कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।

जिला महासचिव वीरे यादव ने सपा पेंशन योजना और सरकारी कर्मचारियों को जनता की समस्याओं से निजात देने की मांग पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके  पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, जिला सचिव अमित बाजपेई, रहमत अली, रत्नेश यादव, अमित सिंह, तुलसीराम कनौजिया, नासिर अली, नसीम और सरिता यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed