{"_id":"61d48922efe1394b8f685625","slug":"pickup-ruined-young-man-hardoi-news-knp6735464176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा,ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा,ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह पिकअप ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंढ़ा निवासी वीरेंद्र सिंह (35) खेती करता था। मंगलवार सुबह वह गांव के सामने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हादसे के बाद भाग रही पिकअप को ग्रामीणों ने कुर्रिया गांव के पास पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने से राहगीरों ने राहत की सांस ली। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।