{"_id":"573f61844f1c1b427cac74f5","slug":"personality-to-highlight-the-summer-camp-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तित्व को उभारने के लिए समर कैंप का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तित्व को उभारने के लिए समर कैंप का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Sat, 21 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
बाल विद्या भवन स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्कूल बंद होने बाद नौनिहालों में सकारात्मक व्यक्तित्व को उभारने के लिए समर कैंपों का आगाज कई विद्यालयों में शुक्रवार से हो गया। स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन व डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने भरपूर लुत्फ उठाया।
स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप की शुरूआत करते हुए प्रधानाचार्या अदिति गौड़ ने समर कैंप के बारे में बताया और उनके सकारात्मक व्यक्तित्व को उभारने के लिए जूडो, क्राफ्ट और खेल के माध्यम से शारीरिक व मनोमस्तिष्क का विकास करने का संदेश दिया।
पहले दिन शुक्रवार को योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्राणायाम, हलासन, हास्यासन, भुजागासन जैसे अभ्यास कराकर, स्वच्छ तन और स्वच्छ मन की अवधारणा के लिए तैयार किया। आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए जूडो की भी विभिन्न मुद्राएं बच्चों ने सीखीं।
विज्ञापन
उधर, श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी केबी अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जीवन के साथ हमेशा सकारात्मक सोच रखें। सभी में अपार क्षमता होती है, उसे पहचानकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करें।
इस मौके पर बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आनंद लिया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, कोच पूनम तिवारी, डॉ. विनीता मिश्रा, प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी, दिव्या सिंह, नंदिनी बाजपेई, सरोज शास्त्री, ऋषि सैनी, नवल किशोर, सुधा गुप्ता, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहीं।