फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Perpetrators of child and teenager climbed handle

बालिका व किशोरी के दुष्कर्मी हत्थे चढ़े

Fri, 21 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 21 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Perpetrators of child and teenager climbed handle

जिले के दो थाना क्षेत्रों में बालिका व किशोरी के

विज्ञापन
साथ दुष्कर्म कर हत्या करने केे तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। बिलग्राम क्षेत्र में बालिका के साथ उसके चचेरे चाचा ने दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी। वहीं सुरसा क्षेत्र में गांव के एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

एसपी उमेश सिंह ने मामला खोलने वाली पुलिस टीम की सराहना करते आरोपियोें के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि बिलग्राम क्षेत्र में 18 अगस्त की रात एक गांव निवासी 5 वर्षीय बालिका को उसकी मां के पास से कोई उठा ले गया था। जिसका शव अगले दिन खेत में पड़ा मिला था।

उधर, सुरसा क्षेत्र में 19 अगस्त की दोपहर एक किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के युवक और एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। शुक्रवार को एसपी उमेश सिंह ने पुलिस लाइन घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बिलग्राम क्षेत्र में बालिका को उसका चचेरा चाचा उठा कर ले गया था और उसी ने दुष्कर्म किया और हत्या कर दी।

वह शराब व गांजा पीने का आदी था। उधर, सुरसा क्षेत्र में गांव निवासी एक युवक अकसर किशोरी का पीछा करता रहता था। उसको परिजनों ने कई बार डांटा भी था। जब किशोरी चौराहे पर दवा लेने गई थी तो वह अपने साथी के साथ पीछा किया और उसे खींच कर खेत में ले गया।

जहां पर उसने दुष्कर्म किया और पहचाने जाने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। युवक ने उस पर चाकू से और उसके साथी ने आरी में लगे लकड़ी के मुट्ठे से उसकी आंखों पर प्रहार किया था। आरोपियों के पास से चाकू और आरी बरामद कर ली गई है।

बताया कि दोनों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले एएसपी पूर्वी बीसी दुबे समेत पुलिस टीम की सराहना की। इस मौके पर महिला आयोग सदस्य माला द्विवेदी, एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता, एएसपी बीसी दुबे, सीओ बलवंत चौधरी, एसओ सुरसा राकेश गुप्ता, इंस्पेक्टर बिलग्राम सुजीत दुबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed