{"_id":"575c52d44f1c1b0e369c51af","slug":"performed-throughout-the-state-the-action-only-on-district-congressman","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर में प्रदर्शन, कार्रवाई सिर्फ जिले के कांग्रेसियों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर में प्रदर्शन, कार्रवाई सिर्फ जिले के कांग्रेसियों पर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने वाले पोस्टरों पर बने प्रधानमंत्री मोदी के फोटो पर कालिख पोती लेकिन कार्रवाई केवल हरदोई के कांग्रेसियों पर ही हुई। इस पर राज्यसभा सांसद कांग्रेस प्रमोद तिवारी ने एसपी उमेश सिंह से फोन पर जानकारी ली है।
विज्ञापन
पिछले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंगों पर कालिख पोती गई थी। जिसके चलते जिले के कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों से कहासुनी हो गई थी। बकौल कांग्रेसी प्रदेश आह्वान पर कालिख पोत प्रदर्शन करने के बाद पदाधिकारी मौके से चले गए थे। लेकिन बाद में 32 पदाधिकारियों पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान जिले का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी से मिला और उनसे वार्ता की। जिस पर प्रमोद तिवारी ने जिले के पुलिस अधीक्षक से यहां की जानकारी भी ली। बकौल जनपदीय पदाधिकारियों स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ने मामले को जानकर यहां तक कह दिया कि पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हुआ। यहीं ऐसा हाल क्याें हुआ।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला का कहना है कि उन्हें कोतवाली की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। कोतवाली में पूछने पर सीओ को मामला भेजा जाना बताया गया। जबकि वहां के स्तर से जानकारी लेने पर कोर्ट में जानकारी दिए जाने की बात सामने आई। कोतवाली शहर प्रभारी सुजीत दुबे ने बताया कि पूरी तरह से जानकारी नहीं है लेकिन विवेचना शायद कोतवाली देहात प्रभारी को सौंप दी गई है।