{"_id":"66a28229270dd0b41502a59a","slug":"people-yearn-for-electricity-and-water-in-pihani-hardoi-news-c-213-1-hra1002-117503-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिहानी में बिजली, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिहानी में बिजली, पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में बिजली लाइन में समस्या आने के कारण लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। इससे कस्बे की 50 हजार की आबादी बिजली, पानी के लिए परेशान है।
कस्बे में आने वाली 33 केवीए लाइन दो बार ब्रेक डाउन होने से 18 हजार घरों की बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक ठप रही। बुधवार शाम लगभग चार बजे 33 केवीए लाइन बारिश के दौरान ब्रेकडाउन हो गई। जो छह घंटे के बाद बहाल हुई, लेकिन केवल 20 मिनट बाद लाइन दोबारा ब्रेकडाउन में चली गई। जो रात ढाई बजे ठीक हो सकी।
कस्बे में एक पानी की टंकी के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होती है। 1,500 किलो लीटर क्षमता वाली इस टंकी को भरने के लिए दो बोरिंग से पानी चढ़ाया जाता है। एक बोरिंग पानी टंकी के पास ही है, जबकि दूसरी कोतवाली के पास है। मंगलवार शाम पानी की टंकी वाली बोरिंग पर लगा मोटर फुंक गया। इससे पानी टंकी को भरने का लोड केवल एक मोटर पर आ गया, जो पूरी टंकी नहीं भर पा रहा है। इससे सुबह, शाम और दोपहर को एक-एक घंटे मिलने वाली पेयजल सप्लाई केवल 15-15 मिनट ही मिल पाई। ईओ अमित सिंह ने बताया कि शीघ्र मोटर की रिपेयरिंग करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
जल निगम की ओर से कस्बे की पेयजल आपूर्ति में बेहतरी के लिए दो और पानी की टंकी बनाई जा रही है। इसके लिए ज्यादातर इलाकों में पाइप लाइन डाली जा चुकी है। लाइन टेस्टिंग के लिए कर्मचारियों ने पाइप पुरानी टंकी से जोड़ दिए थे, जिसका पानी जल्दी खत्म होने लगा है।