फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People from the heat and humidity of sunlight restless

धूप की तपिश और उमस से लोग बेचैन

Fri, 03 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 03 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
People from the heat and humidity of sunlight restless

दो दिन हुई रिमझिम बारिश के बाद गुरुवार को निकली तेज

विज्ञापन
धूप और उमस से लोग बेहाल हो गए। दोपहर बाद बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी हुई, पर गर्मी से राहत नहीं मिली।

इसके चलते आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री व अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से चली पुरवा हवाओं ने वातावरण में उमस का प्रतिशत काफी बढ़ा दिया, जिससे लोग पसीना पसीना रहे। हालांकि, दोपहर बाद बदली छाने से बारिश की उम्मीदें बढ़ीं, पर बारिश नहीं हुई।

कभी धूप कभी बदली से उमस और बढ़ गई। पूरे दिन बादलों एवं धूप के बीच प्रतिस्पर्धा रही। कभी बादल तो कभी तेज धूप से रही, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि बताया कि पुरवा हवाओं से गुरुवार को वातावरण में काफी उमस रही और लोग परेशान रहे।

बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अबकी तापमान का स्तर करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। इसके बाद भी लोगों को पुरवा हवाओं एवं बूंदाबांदी से बनने वाली उमस से परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed