{"_id":"6a8891a6c14144cb8f0cb850","slug":"people-distressed-by-an-eight-hour-breakdown-caused-by-an-insulator-puncture-hardoi-news-c-213-1-hra1021-155218-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इंसुलेटर पंक्चर होने से आठ घंटे के ब्रेकडाउन से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इंसुलेटर पंक्चर होने से आठ घंटे के ब्रेकडाउन से लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। शुक्रवार सुबह 33 केवी लाइन का जंफर जलने से आठ घंटे सब स्टेशन ठप रहा। उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला उठे। दिन में 12.30 बजे फॉल्ट दुरुस्त कर सप्लाई शुरू की गई तो लोकल फॉल्ट की बाढ़ आ गई।
मेन लाइन के इंसुलेटर बदले जाने के बाद बहाल हुई आपूर्ति में लोकल फॉल्ट जमकर बाधा बने। नागर, खुरमुली, मुरीदखानी, कटरा बाजार व लोहानी आदि में फेस उड़ने और केबल जलने से संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति कई-कई घंटे ठप रही। खुरमुली में चेयरमैन आवास के निकट वाले ट्रांसफार्मर में फेस समस्या लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को इसे दो घंटे बाद ठीक किया जा सका।
मोनू कुरैशी, राजेश कुमार, राजू गुप्ता, उमाकांत, समीउद्दीन, अनीस व जुनैद आदि ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। जेई अजय शर्मा ने बताया कि दोपहर तक पेट्रोलिंग हुई। इसके बाद लोकल फॉल्ट पर काम किया गया। स्टाफ की कमी से शिकायतों के निस्तारण में देरी हो रही है। उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया है। शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार होगा।