{"_id":"618abae5a3a92561f3750c96","slug":"people-anger-due-to-accident-try-to-block-the-road-hardoi-news-knp6630118133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने समझाकर किया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने समझाकर किया शांत
विज्ञापन
पिहानी। सोमवार को शाहपुर शुक्ला में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार सुबह हंगामा किया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कुल्लही पुल पर सड़क जाम करने की कोशिश की और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने एफआईआर की कॉपी दिखाई तो परिजन शांत हुए।
सोमवार तड़के शाहपुर शुक्ला गांव के निकट ट्रैक्टर पलटने से कुल्लही निवासी ट्रैक्टर चालक शत्रोहन और मजदूर मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में शत्रोहन के पिता रामदास की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक शमशुल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि शमशुल का कुछ रुपया शत्रोहन पर बाकी था।
इसके कारण वह शत्रोहन और मानसिंह को जबरन काम पर ले गया था। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाने के दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने की बात कहकर कुल्लही पुल पर जाम लगाने की कोशिश की। कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने एफआईआर की कॉपी दिखाई तो परिजन शव लेकर चले गए।