{"_id":"5ec2c3608ebc3e909b66aaca","slug":"penalty-for-not-applying-mask-instructing-for-social-distancing-hardoi-news-knp560824390","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन फोर: नियमों पर रहेगी सख्ती, मास्क पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन फोर: नियमों पर रहेगी सख्ती, मास्क पर जोर
विज्ञापन
फोटो-8-बड़े चौराहे पर बिना मास्क लगाए युवक को हिदायत देते सुरक्षा कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
लॉकडाउन फोर की शुरुआत सोमवार से हो गई। जिले में कोरोना के 15 एक्टिव केस मिलने के बाद प्रशासन भी खासा सतर्क नजर आ रहा है।
सुबह से ही प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं। बिना शेड्यूल दुकानें खोले जाने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई तो मास्क न लगाने वालों को चेतावनी दी गई। ईओ ने कहा कि लॉकडाउन फोर में नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
सोमवार को नगर पालिका की टीम सहित पुलिस कर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को सक्रिय रहे। बड़े चौराहे पर टीम ने बाइक सवार को बिना मास्क के देख जुर्माना लगा दिया।
ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि सोमवार को करीब 3600 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं कई जगह बाइक सवार बिना मास्क के दिखे तो उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
शेड्यूल के अनुसार अन्य दुकानें बंद रहीं। सिर्फ किराना व अन्य जरूरी सामानों की ही दुकानें खुलीं। इसके कारण बाजारों में भीड़ कम रही।
सरकुलर रोड पर ई रिक्शा देखकर लगा कि यहां कहीं लॉकडाउन नहीं है। ई रिक्शा पर भरी सवारियां बता रहीं हैं कि लोग जागरूक नहीं हैं।