{"_id":"619fce7f9a7a1443c8609a4c","slug":"patni-ne-pita-hardoi-news-knp6660529187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी ने पति को पीटा, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पत्नी ने पति को पीटा, किया हंगामा
विज्ञापन
patni ne pita
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। दूसरी पत्नी के साथ अल्हापुर तिराहे पर खड़े युवक की उसकी पहली पत्नी ने चप्पलों से पिटाई करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंच पुलिस युवक व उसकी दोनों पत्नियों को थाने ले आई है।
गुरुवार शाम कस्बे के अल्हापुर तिराहे पर युवती ने अचानक एक युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू की तो अफरा-तफरी मच गई। युवती ने बताया कि उसका नाम रूबी है। वह झारखंड के गिरीडीह जनपद की रहने वाली है। लखनऊ के बुद्धेश्वर निवासी जमशेद ने तीन साल पहले उससे शादी की थी। उसके दो साल का बेटा भी है। रूबी के मुताबिक तीन माह पूर्व आरोपी ने रूबी नाम की एक अन्य युवती से शादी कर ली और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पाली कस्बा निवासी अपनी बहन शबनम के घर रहने लगी।
गुरुवार शाम उसे सूचना मिली कि जमशेद दूसरी पत्नी के साथ कस्बे में आया है। जिस पर वह बात करने गई थी। युवक ने ही विवाद की शुरुआत की। कोतवाली में बातचीत के दौरान जमशेद की दूसरी पत्नी ने तीनों के साथ रहने का प्रस्ताव रखा, जिसे पहली पत्नी ने नकार दिया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली में मौजूद हैं, दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। वार्ता व जांच कर कार्रवाई की जाएगी।