फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patients wandering for ultrasound in medical college

Hardoi News: मेडिकल काॅलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहे मरीज

Wed, 23 Oct 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Patients wandering for ultrasound in medical college
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मरीजों काे नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है।
विज्ञापन

पुरूष चिकित्सालय में मशीन है, लेकिन टेक्नीशियन नहीं है, जबकि महिला चिकित्सालय में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं। चिकित्सक के मेडिकोलीगल के मामले में व्यस्त रहने के कारण गर्भवती महिलाओं को बाहर से ही अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड की समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए फिलहाल तो कई व्यवस्था होते नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य सेवाएं जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते दम तोड़ती हुई नजर आ रही हैं। मरीजों को मिलने वाली सहूलियत जिम्मेदारों की बेपरवाही के चलते उन्हें नहीं मिल पाती है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पुरूष और महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कराने की सहूलियत है, लेकिन दोनों ही स्थानों से मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। पुरूष चिकित्सालय में मशीन होने के बावजूद अभी तक चिकित्सक और टेक्नीशियन की भर्ती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिला चिकित्सालय में मशीन और चिकित्सक दोनों होने के बावजूद महिलाओं के नियमित अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड करने के लिए डॉ. अरूण कुमार को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन वह सिर्फ मेडिकोलीगल के अल्ट्रासाउंड तक ही सीमित रह पाते हैं। अन्य जिलों में जाने की वजह से वह नियमित समय नहीं दे पा रहे हैं।



बुधवार को भी सिर्फ हुए तीन मेडिकोलीगल
हरदोई। महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासांउड अब सिर्फ मेडिकोलीगल तक ही सीमित होकर रह गया। बुधवार को भी डॉ.अरूण कुमार सिर्फ तीन मेडिकोलीगल के अल्ट्रासाउंड कर उन्नाव के लिए मेडिकोलीगल के मामले में चले गए, जबकि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कई महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। इन्होंने बाद में बाहर से अल्ट्रासाउंड कराया।


शहर कोतवाली के सांडी चुंगी निवासी गुलफशा ने बताया कि वह तीसरी बार आई हैं, लेकिन उसका अल्ट्रासाउंड चिकित्सालय में नहीं हो पाया है। जबकि बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने पर एक बार में 500 रुपये पड़ते हैं। बताया कि इस बार चिकित्सक ने उसे जो अल्ट्रासाउंड लिखा है, उसकी कीमत बाहर 1,500 रुपये बताई गई। इस वजह से उसे आना पड़ा, लेकिन आज भी चिकित्सक नहीं मिले।



अल्ट्रासाउंड मशीन तो दोनों जगह है, लेकिन शासन स्तर से ही पुरूष चिकित्सालय में चिकित्सक और टेक्नीशियन नहीं दिए गए हैं और महिला चिकित्सालय के चिकित्सक पर मेडिकोलीगल का भी भार है। इनको दूसरे जिलों में भी जाना पड़ता है। इस वजह से समस्याएं आ रही हैं। -डॉ. आर्य देश दीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed