फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patients suffering from the heat of the district hospital

गर्मी से बेहाल जिला अस्पताल के मरीज

Sun, 10 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 10 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from the heat of the district hospital

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के

विज्ञापन
गृह जनपद स्थित जिला अस्पताल में मरीज बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था है, पर बिजली जाने के बाद उसे नहीं चलाया जाता। इसके चलते गर्मी में मरीज और तीमारदार बेहाल हैं।

जिला अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश थे। अस्पताल के लिए नया फीडर बनाने की कवायद बिजली विभाग ने शुरू की थी, पर वह फाइलों में खो गई।

बिजली न होने पर अस्पताल में कोई कार्य बाधित न हो, इसके लिए सभी विभागों में अलग-अलग जनरेटर लगे हैं। अस्पताल को रोशन करने को दो बड़े जनरेटर लगे हैं, मगर यह व्यवस्था सिर्फ  कागजों में ही सिमट गई है।

बर्न वार्ड के मरीजाें को राहत देने के लिए वार्ड में एसी लगे हैं, मगर ये अक्सर खराब रहते हैं। बिजली न होने से एसी तो दूर वार्ड के पंखे भी नहीं चलते, जिससे एयरटाइट वार्ड में मरीज गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed