फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Path cleared for the construction of the women's hospital after a seven-year struggle.

Hardoi News: सात साल की जद्दोजहद के बाद महिला अस्पताल बनने का रास्ता साफ

Sun, 21 Jun 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for the construction of the women's hospital after a seven-year struggle.
फोटो-47-अस्पताल निर्माण के लिए भूमि पूजन के दौरान हवन करते विधायक आशीष सिंह आशू व अन्य। संवाद
मल्लावां। तकरीबन सात साल की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार 50 शैया के नए अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग के नाम से बनने वाले अस्पताल का भूमि पूजन विधायक आशीष सिंह आशू ने रविवार को किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि अस्पताल का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों में खासतौर पर महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर उन्नाव कटरा मार्ग पर खेमीपुर गांव के पास उक्त अस्पताल का निर्माण होगा। तकरीबन 16 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का निर्माण होने से लगभग तीन लाख की आबादी को राहत मिलेगी। प्रसव के दौरान फिलहाल ज्यादातर महिलाओं को रेफर किया जाना मजबूरी बन गया था।
विज्ञापन

मल्लावां से हरदोई की दूरी 50 किलोमीटर से ज्यादा होने के कारण गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं की जान भी जोखिम में पड़ जाती थी। विधायक ने कहा कि महिलाओं के साथ ही नवजातों की भी अच्छी देखभाल अस्पताल बन जाने से हो सकेगी। भूमि पूजन के दौरान सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय, डॉ. दिव्यांशु चंद्र वाजपेयी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




22 जुलाई 2019 से चल रही थी कवायद
मल्लावां नगर के भगवंतनगर में पांच दशक पुराना महिला अस्पताल है। इस सरकारी अस्पताल का भवन भी जर्जर हो चुका है। चिकित्सक की तैनाती है लेकिन उनके आने-जाने की स्थिति कभी साफ नहीं हुई। इस सबके बीच विधायक आशीष सिंह आशू ने 22 जुलाई 2019 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री से यहां नया अस्पताल बनवाने की मांग की थी। 10 अगस्त 2022 को निर्माण कराने के लिए भूमि मांगी गई थी। अप्रैल 2025 में निर्माण कार्य के लिए मंजूरी दे दी गई थी। बीते 24 जुलाई 2025 को विधायक ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आभार जताया था। एक सप्ताह पहले उक्त निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई थी। इसके बाद अब भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed