फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   parties undertake to vote at 1062 polling

1062 पोलिंग पार्टियों पर मतदान कराने का जिम्मा

Sun, 06 Dec 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 06 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
parties undertake to vote at 1062 polling
प्रधानी चुनाव में तीसरे चरण का चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां शनिवार की देर शाम तक पूरी करने का दावा किया गया। इस चरण में सात लाख 99 हजार 694 मतदाताओं से मतदान कराने के लिए छह दिसंबर की सुबह पोलिंग पार्टियां ब्लाकों से 475 मतदान केंद्राें के 1062 बूथों के लिए रवाना क र दी जाएगी।
विज्ञापन

सात दिसंबर को हरियावां, टड़ियावां, बावन, सुरसा व अहिरोरी में मतदान कराया जाना है। तीसरे चरण में 346 प्रधान पद एवं 4540 ग्राम पंचायत सदस्य पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। तीसरे चरण में सात दिसंबर को होने वाले चुनाव को व्यवस्थित ढंग से निपटाए जाने के लिए सरकारी तौर पर कवायद पूरी कर ली गई है। अधिग्रहित वाहनों द्वारा छह दिसंबर को पोलिंग पार्टियां ब्लाकों से तीसरे चरण का मतदान कराने को रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की व्यवस्था की देख रेख कर रहे एआरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि इस तरफ भी तैयारियां पूरी तरह से चुस्त दुरूस्त कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण संपंन कराने को पांच ब्लाकों के लिए वाहनों को अधिग्रहित कर लिया गया है। जिन्होंने वाहनों को नोटिसों के बावजूद भी वाहनों को उपलब्ध नहीं कराया है उनके  खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया है। हल्के वाहन जो जुटाए गए हैं वह सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पूर्व ही आवंटित किए जा चुके हैं तो भारी वाहनों को पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा कर्मियों को आवंटित किए जाएगें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed