फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Parking of vehicles is done on footpath in Pihani Chungi market.

Hardoi News: पिहानी चुंगी बाजार में फुटपाथ पर होती है वाहनों की पार्किंग

Tue, 22 Oct 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Parking of vehicles is done on footpath in Pihani Chungi market.
हरदोई। शहर की आबादी बढ़ने के साथ ही पिहानी चुंगी पर भी बड़ा बाजार विकसित हो गया है।
विज्ञापन

पिहानी चुंगी पर बाजार के विकास के साथ अन्य इंतजामों पर ध्यान नहीं दिया गया। वहां पर बाजार में वाहनों की पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पार्किंग के इंतजाम न होने से बाजार आने वाले खरीदार और लोगों को अपने वाहन फुटपाथ और सड़क पर ही खड़े करने पड़ते हैं। इसी के साथ ई-रिक्शा व अन्य वाहनों के फुटपाथ से लेकर सड़क तक खड़े रहने से राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
बढ़ते शहरीकरण से शहर की आबादी और दायरा दोनों बढ़े हैं। पिहानी चुंगी पर अब बड़ा बाजार हो गया है। वहां शहर के साथ ही आसपास के गांव के लोग भी खरीदारी के लिए आते हैं। बाजार आने वाले लोगों और खरीदारों को अपने वाहन फुटपाथ और सड़क पर ही खड़े करने पड़ रहे हैं। यहां पर पिहानी और शाहजहांपुर रोड के साथ ही रद्धेपुरवा मार्ग भी मिलता है। इससे बड़े वाहनों का भी आनाजाना रहता है।
विज्ञापन

बाजार में पार्किंग के कोई इंतजाम न होने से खरीदारों, राहगीरों और दुकानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ फुटपाथ और सड़क तक वाहनों के खड़े होने से बड़े वाहनों के आवागमन में भी दिक्कतें होती हैं और इससे जाम लगता है। जाम के कारण लोगों को गंतव्य तक जाने में समय लगता है। दुकानों के सामने वाहनों के खड़े होने से कई बार दुकानदारों और वाहन मालिकों के मध्य कहासुनी भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
शहर के बाजारों में वाहनों की पार्किंग की समस्या है। लोग अपने वाहन फुटपाथ पर ही खड़े कर देते हैं। इससे समस्या होती है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से भूमि को चिह्नित कराया जा रहा है। -एसके त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट


--------
डीएम चौराहे से पिहानी चुंगी तक पार्किंग की बड़ी समस्या है। कोचिंग, बैंक और जिम होने के कारण बड़ी संख्या में वाहनों के फुटपाथ से लेकर मार्गों पर खड़े होने से जाम की स्थिति रहती है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से मांग है कि खाली सरकारी भूमि पर पार्किंग बनवाई जाए। उन्होंने जिला सहकारी बैंक परिसर की खाली भूमि पर पार्किंग बनाकर ठेका उठाया जा सकता है। इससे बैंक की आमदनी और पार्किंग के इंतजाम हो जाएंगे। -अवध बिहारी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed