फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   parikrama yatra is full of religious

परिक्रमा यात्रा में दिखा आस्था का सैलाब, रामादल की जय

Thu, 27 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
parikrama yatra is full of religious
-मेला महंत बाबा भरत दास। संवाद - फोटो : HARDOI
बेनीगंज। रामादल की जयकार के साथ 84 कोसी परिक्रमा यात्रा बुधवार सुबह हर्रैया से दूसरे पड़ाव स्थल नगवा कोथावां पहुंची। यहां जगह-जगह अफसरों व क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धालुओं और संतों का स्वागत किया। भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरित किया। नगवा पहुंचने पर रामादल ने सड़क के दोनों ओर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को नैमिष धाम से शुरू हुई पौराणिक व ऐतिहासिक 84 कोसी परिक्रमा यात्रा ने मंगलवार रात हर्रैया पर विश्राम किया। बुधवार सुबह नगवा कोथावां पहुंचे रामादल का ईओ पालिका संडीला वीरेंद्र प्रताप सिंह, अवर अभियंता सुनील यादव, प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी समेत अन्य अधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रशासन की ओर से मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर व प्रकाश की व्यवस्था की गई। यात्रा गुरुवार सुबह अगले पड़ाव स्थल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

परिक्रमा कमेटी के अध्यक्ष ने इंतजाम पर जताई खुशी
बेनीगंज। परिक्रमा यात्रा व मेला की अगुवाई की कर रहे कमेटी के अध्यक्ष व पहला आश्रम के महंत बाबा भरत दास ने बताया कि यात्रा अरसे से निकल रही है। हर बार सीतापुर के साथ ही हरदोई प्रशासन की ओर से भी इंतजाम किए जाते रहे हैं। इस बार हरदोई प्रशासन की ओर से सबसे अच्छा इंतजाम किया गया है। पानी, प्रकाश व शौचालय की व्यवस्था किए जाने से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन सुधरवाए हत्याहरण तीर्थ की व्यवस्था
बेनीगंज। खेतुई आश्रम के महंत महंत नागेश दास ने बताया कि क्षेत्र का हत्याहरण तीर्थ काफी प्रख्यात तीर्थ स्थल है। तीर्थ में हजारों श्रद्धालु स्नान करते हैं। कहा कि तीर्थ का जल आचमन करने योग्य भी नहीं है। महंत ने जिला प्रशासन से तीर्थ की व्यवस्था सुधरवाने की मांग की। वहीं मेला सचिव महंत संतोष दास खाकी ने बताया कि लोगों ने परिक्रमा पड़ाव स्थलों की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे पड़ाव स्थल पर विश्राम करने में परेशानी होती है। बताया कि चौरासी कोसी मेला परिक्रमा का प्रांतीकरण होना आवश्यक है। संत महंत इसकी प्रक्रिया में लगे हैं। जल्द ही वह सभी इस मसले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed