{"_id":"5e0b9a188ebc3e880d69c6df","slug":"para-gira-2-digri-hardoi-news-knp535551466","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड 2 डिग्री पारे में ठिठुर कर रह गया जिला 17-11-33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड 2 डिग्री पारे में ठिठुर कर रह गया जिला 17-11-33
विज्ञापन
हरदोई। वर्ष 2019 जाते-जाते लोगों को ठिठुरा गया। न्यूनतम पारा अपने निचले स्तर पर जिले में 2 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक की माने तो अब तक के वर्षो में दो डिग्री न्यूनतम तापमान जिले का कभी नहीं गया।
सोमवार की रात से कोहरे ने सभी को बेहाल कर दिया। कोहरे के कारण आवागमन ठहरा रहा। कोहरा बढ़ने के साथ ही रात में ठंडी हो गई। ग्रामीण अंचलों के साथ ही शहरों में भी सार्वजनिक स्थलों जैसे अस्पताल, बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों के बाहर लोग आग जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। मंगलवार की सुबह पारा और नीचे लुढ़क गया। दोपहर तक रहे कोहरे के कारण वाहन में रेंगते चले। वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि कोहरा अभी अपना प्रभाव और दिखाएगा। मौसम में नमी आ चुकी है जिसके बाद अब कोहरे के साथ साथ पारा भी लुढ़क रहा है। जिससे लोगों को और अधिक ठंड का अहसास हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम पारा दो डिग्री रिकार्ड किया गया।
गर्म कपड़ों का बाजार रहा गर्म
हरदोई। मंगलवार को फुटपाथ पर गर्म कपड़ों की बाजार गर्म रही। दिन भर उनकी भीड़ जमा रही। सबसे अधिक बाजार सिनेमा रोड पर लगी रही। फुटपाथ पर सजी गर्म कपड़ों, कैंप, मोजे व बच्चों के स्वेटर आदि की खरीदारी दिन भर जारी रही।