फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pantoon bridge started at ram ganga rever

अर्जुनपुर में रामगंगा नदी पर बनने लगा पैंटून पुल

Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
pantoon bridge started at ram ganga rever
रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर में बनाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कटरी के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। अर्जुनपुर में रामगंगा नदी पर पैंटून पुल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। एक सप्ताह के अंदर ही पुल पूरा बन जाएगा और इस पर आवागमन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सवायजपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कटरी के इलाके में रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर में स्थायी पुल के निर्माण की मांग लगभग साढ़े चार दशक से चल रही थी। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से शासन से यहां पुल निर्माण की मंजूरी दे दी गई। अर्जुनपुर में हर वर्ष 15 अक्टूबर से जून तक के लिए पैंटून पुल रामगंगा नदी पर बांधा जाता है। इसी पुल से 22 गांवों के लगभग डेढ़ लाख लोग आवागमन करते हैं। लेकिन पक्का पुल मंजूर होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने पैंटून पुल बनवाया ही नहीं।
विज्ञापन

इसके कारण कटरी के लोगों को फर्रुखाबाद, सवायजपुर और हरदोई आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले को अमर उजाला ने 25 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर डीएम अविनाश कुमार और क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भी अभियंताओं को पैंटून पुल का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत भरी खबर यह है कि पैंटून पुल बांधे जाने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता एचडी अहिरवार ने बताया कि कार्य शुरू करा दिया गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में ही इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed