फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat by-election: 156 personnel will conduct elections for the post of Pradhan and BDC

पंचायत उपचुनाव : 156 कार्मिक कराएंगे प्रधान और बीडीसी पद पर चुनाव

Tue, 30 Jul 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: 156 personnel will conduct elections for the post of Pradhan and BDC
हरदोई। आठ प्रधान और एक सदस्य क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) पद के लिए 156 कार्मिक चुनाव कराएंगे। नौ पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 15 मतदान केंद्रों पर 30 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

छह अगस्त को मतदान और आठ अगस्त को मतगणना होगी। उपचुनाव में मतदान कराने के लिए लगाए गए कार्मिकों को एक अगस्त को रसखान प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया में रिक्त 126 पदों में से नौ पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने के कारण मतदान और मतगणना कराई जाएगी। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि उपचुनाव के लिए 30 मतदेय स्थल पर मतदान कराने के लिए रिजर्व सहित 39 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के दो मतदान अधिकारी व एक सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। कार्मिकों को एक अगस्त को सुबह 11 बजे से रसखान प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए सांडी के मानपुर जनियामऊ में तीन, अहिरोरी के कुइयां में दो, शाहाबाद के कालागाढ़ा में तीन, भरावन के ढिकुन्नी में चार, संडीला के बेगमगंज में छह व गोसवा डोंगा में पांच, भरावन के खेरिया व टोडरपुर के तारागांव में दो-दो और बीडीसी पद के लिए बेहंदर के बड़ागांव द्वितीय क्षेत्र के लिए तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed