हरपालपुर। आदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चौसार गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पलिया की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 50 रनों से मैच जीत लिया।
गुरुवार का मैच पलिया और दसौली की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलिया की टीम ने 14 ओवर में 122 रन बनाए। 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दसौली की टीम 11 ओवर में 72 रनों पर सिमट गई।
पलिया की टीम को 50 रनों से विजेता घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच पलिया की टीम के खिलाड़ी अजय द्विवेदी को घोषित किया गया। इस मौके पर राघवेंद्र अग्निहोत्री, अंकित अग्निहोत्री, नितिन अग्निहोत्री, रामलखन मिश्रा, अनुराग तिवारी, अशोक तिवारी, देवेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।