फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Palia-Bedijor Kadahar road will be constructed with two lanes worth Rs. 44 crores.

Hardoi News: 44 करोड़ से दो लेन का बनेगा पलिया-बेड़ीजोर कड़हर मार्ग

Wed, 25 Sep 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Palia-Bedijor Kadahar road will be constructed with two lanes worth Rs. 44 crores.
हरपालपुर। कटरी के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। बिलग्राम-सांडी-अल्हागंज राज्य राजमार्ग से किलोमीटर संख्या 26 से पलिया बेड़ीजोर होते हुए कड़हर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सिंगल लेन की यह सड़क दो लेन की बनाई जाएगी। 12 .56 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर 43,93,40,000 रुपये खर्च होंगे। इससे फर्रुखाबाद जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। मार्ग का निर्माण होने से 50 गांवों के लगभग एक लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। पलिया बेड़ीजोर-कड़हर मार्ग दुर्दशाग्रस्त है। इसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों को राहत दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने शासन को इस मार्ग का निर्माण दो-लेन में कराने के लिए भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग के निर्माण से कीर्तियापुर, दयालपुर, टिकार, बेडीजोर, परचौली, खैरुददीनपुर, इस्माइलपुर, मस्तापुर, बरान, अंतुपुरवा, बेसहारा, दहेलिया, बारामऊ, बहेलियनपुरवा, ढकपुरा आदि गांवों के बाशिंदों को राहत मिलेगी। वहीं, गंगा नदी के चियासर घाट तक जाने वाले श्रद्धालुओ को भी आसानी होगी।


सड़क के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इससे एक लाख लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है। -माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, क्षेत्रीय विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed