{"_id":"5f29a44c8ebc3e3cb24d8ce9","slug":"pali-gate-garbage-clean-in-hardoi-hardoi-news-knp575065458","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत द्वार के निकट से हटाई गई गंदगी और कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत द्वार के निकट से हटाई गई गंदगी और कूड़ा
विज्ञापन
फोटो-21-स्वागत द्वार के निकट से कूड़ा हटाती जेसीबी और मौके पर डाला गया चूना व ब्लीचिंग पाउडर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली में शाहाबाद मार्ग स्थित पाली नगर पंचायत के स्वागत द्वार पर कूड़े के ढेर पड़े होने की खबर पर आखिरकार जिम्मेदार गंभीर हुए हैं। मंगलवार को स्वागत द्वार के निकट जमा कूड़े को हटवा दिया गया। यहां चूना और ब्लीचिंग पाउडर डालकर सफाई भी कराई गई।
पाली नगर पंचायत के स्वागत द्वार के निकट गंदगी और कूड़े के ढेर से यहां गुजरने वाले परेशान थे। विभिन्न अभियानों की निगरानी के लिए पहुंचने वाले अफसरों को भी ये गंदगी नजर नहीं आ रही थी। इस संबंध में अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर पाली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला ने कर्मचारियों को स्वागत द्वार के पास एकत्र गंदगी को हटाने और सफाई कराने के निर्देश दिए।
इस पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से कूड़े को हटवा दिया। अधिशासी अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि भगवंतपुर में जो डंपिंग स्थल है, वहीं पर कूड़ा एकत्र किया जाए। ईओ के निर्देश पर सफाई नायकों ने सभी कर्मियों से कूड़ा डंपिंग स्थल पर ही डालने को कहा है।