फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट संचालन को नहीं हुई ऑपरेटर की तैनाती

Thu, 30 Dec 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
oxygen plant
फोटो-17- सीएचसी में वार्ड में पड़े बेड लगे ऑक्सीजन प्वाइंट। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है। पिहानी सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया लेकिन उसे चलाने के लिए ऑपरेटर की तैनाती नहीं हो सकी है। लैब टेक्नीशियन को ही प्रशिक्षण देकर ऑक्सीजन प्लांट चलाने की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पिहानी क्षेत्र में कोरोना की दूसरी लहर में 48 मरीज मिले थे। ऑक्सीजन की कमी को लेकर मारामारी रही थी। जिसके बाद यहां सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया, अस्पताल में 30 बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की गई। प्लांट की क्षमता 167 लीटर प्रति मिनट है। इसके अलावा सीएचसी में 20 जंबो व आठ छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर भी हैं। सीएचसी से चार डॉक्टर, एलटी समेत 30 कर्मचारियों की टीम जांच के लिए लगाई गई है। लैब टेक्नीशियन विमलेश को प्लांट चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

रोज 150 आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। सीएचसी समेत क्षेत्र में 30 केंद्र बनाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। प्लांट से 30 बेडों पर ऑक्सीजन सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेेंद्र श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक, पिहानी
पिहानी। सीएचसी में भले ही ऑक्सीजन प्लांट लग गया हो लेकिन वेंटिलेटर नहीं है। ऐसे में गंभीर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पिहानी। नगर क्षेत्र में जन जागरूकता के अभाव में टीकाकरण की रफ्तार ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में काफी सुस्त है। अब तक 76 प्रतिशत टीकाकरण हो सका है। सीएचसी प्रशासन 30 कर्मचारियों को लगाकर टीकाकरण का दावा कर रहा है। इसके बावजूद टीकाकरण अभी तक अधूरा है।

फोटो-18- पिहानी सीएचसी में लगा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद

फोटो-18- पिहानी सीएचसी में लगा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed