{"_id":"643859402c1ca858c5067934","slug":"order-to-attach-movable-and-immovable-property-of-anees-worth-more-than-two-crores-hardoi-news-c-12-1-178247-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनीस की दो करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनीस की दो करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश
विज्ञापन
हरदोई। आपराधिक पृष्ठभूमि के अनीस अंसारी की दो करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। अनीस बरेली के भमौरा क्षेत्र के क्योना गौटिया शादीपुर का रहने वाला है। डीएम ने आदेश की जानकारी बरेली के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को कराते हुए संबंधित एसडीएम को रिसीवर नियुक्त किया है।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने न्यायालय में कोतवाली बिलग्राम के तत्कालीन कोतवाल राजवीर सिंह की ओर दर्ज मुकदमे के संबंध में सांडी थाना प्रभारी की 6 अप्रैल 2023 की आख्या पर निर्णय सुनाया है। अभियोजन विभाग के प्रभारी संयुक्त निदेशक पीएन स्वामी की रिपोर्ट के परीक्षण में कहा गया है कि अनीस पर हरदोई, बरेली सहित अन्य जनपदों में 21 मुकदमा दर्ज हैं। बरेली जनपद की आंवला तहसील की रिपोर्ट के परीक्षण में आरोपी की आमदनी का साधन डेयरी है।
इसने आपराधिक कृत्यों से करीब दो करोड़ चार लाख 33 हजार 193 रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति स्वयं, पत्नी और पुत्रों के नाम से बना ली है। डीएम ने न्यायालय में जारी संपत्ति कुर्क आदेश में कहा है कि बरेली के तहसील आंवला, भमौरा थाना क्षेत्र के क्योना गौटिया शादीपुर निवासी अनीस अंसारी, पत्नी फरजाना और पुत्र कयूम और बादशाह के नाम से लग्जरी कार, मकान, दुकान और करीब एक दर्जन से अधिक लोगों से क्रय की गई भूमि शामिल है।