{"_id":"6647ab4f54e4e9fb4d0c5ea6","slug":"order-for-report-on-52-employees-on-absence-from-election-duty-hardoi-news-c-213-1-hra1001-114623-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिरी पर 52 कर्मचारियों पर रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिरी पर 52 कर्मचारियों पर रिपोर्ट के आदेश
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिक की ड्यूटी से गैरहाजिर रहे 52 कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गैरहाजिर कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए हैं। प्रभारी अधिकारी कार्मिक, प्रशिक्षण सीडीओ ने संबंधित नौ अधिकारियों को एफआईआर की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मतदान कार्मिकों के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में कराए गए प्रशिक्षण में गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने गैरहाजिरी की रिपोर्ट पर यह आदेश दिए हैं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने जारी आदेश में कहा है कि संबंधित अधिकारी गैरहाजिर कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराते हुए आख्या उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि गैरहाजिर कार्मिकों में शामिल विभागवार कर्मचारियों की सूची भी संबंधित विभागों के कार्यालयाध्यक्ष को प्राप्त कराई गई है। बताया कि पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ और शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को एफआईआर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।