{"_id":"5e95ec188ebc3e72bc034ba4","slug":"online-education-hardoi-news-knp5552470109","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में ऑनलाइन सीखेंगे 3 लाख 49 हजार नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में ऑनलाइन सीखेंगे 3 लाख 49 हजार नौनिहाल
विज्ञापन
हरदोई। जिले के परिषदीय विद्यालयों के तीन लाख 49 हजार छात्रों को खेल-खेल में शिक्षित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने थोड़ी मस्ती थोड़ी पढ़ाई कार्यक्रम की ई-लांचिंग मंगलवार को कर दी। इस कार्यक्रम में एचसीएल फाउंडेशन ने भी पूरा सहयोग किया है।
एचसीएल फाउंडेशन बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री ऑडियो व वीडियो के रूप में उपलब्ध करा रहा है। लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थिति में बच्चे बिना कापी किताबों के घरों में हैं। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि ऐसी स्थिति में शिक्षा के प्रवाह को डिजिटल माध्यम से अनवरत चलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग कृत संकल्पित है।
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 348955 बच्चों के लिए प्रत्येक विद्यालय ने एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया है। जिसमें उस विद्यालय के शिक्षकों के अलावा अभिभावक, एसएमसी सदस्य तथा गांव के अन्य सम्मानित सदस्य भी जुड़े हैं। इन व्हाट्स एप समूहों के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण सामग्री प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
ये सकारात्मक सोच का परिणाम है जो सराहनीय है। बीएसए के साथ बीईओ, एसआरजी, एआरपी सभी ने घर पर रहकर इस लांचिंग में सहयोग किया। एचसीएल के परियोजना निदेशक आलोक वर्मा कार्यालय में मौजूद रहे।