फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One lakh 35 thousand people linked to the security plan

सुरक्षा योजना से जुड़े एक लाख 35 हजार लोग

Thu, 30 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 30 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

एलआईसी और बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में गांधी भवन

विज्ञापन
परिसर में टाउन हाल मीटिंग के रूप में गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में बताया गया ।

एलडीएम पीके सिंह ने बताया कि योजना के तहत अभी तक करीब 1 लाख 35 हजार खाताधारकों को बीमा एवं 8 हजार खाताधारकों को पेंशन योजना से जोड़ दिया गया है। योजना को लेकर कोई लक्ष्य नहीं है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की भारत सरकार की मंशा है।

एसबीआई मेन ब्रांच के मुख्य प्रबंधक अशोक चंद्रा ने कहा कि भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना में बैंकें खाताधारकों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत निर्धारित अंशदान लेकर उन्हें बीमा एवं पेंशन कवरेज प्रदान कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

करीब दो माह पूर्व शुरू हुई सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन एवं बीमा योजना में एक व्यक्ति सिर्फ एक ही बैंक से एक बार ही योजना का लाभ ले सकता है। मतलब साफ है कि अगर किसी व्यक्ति के कई बैंकों में एकाउंट है तो वह सिर्फ किसी एक बैंक से इसका लाभ ले सकता है।

गोष्ठी में अन्य बैंकों के अफसरों के अलावा एलआईसी के अफसर आदि मौजूद थे। गोष्ठी परिसर में स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार के अभाव से अपेक्षित संख्या में लोगों की भागीदारी न हो सकी और अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed