{"_id":"878b468ffbc7887cd3510bf2993326eb","slug":"one-killed-in-road-accidents-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक घायल को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर में राकेश (33) पुत्र राम स्वरूप निवासी धिरजापुरवा थाना हरपालपुर में मकान बनाकर रहते है। रविवार की सुबह वह बिलग्राम चुंगी से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलिकापुर निवासी हाशमी (25) पुत्र इदरीश औश्र हनीफ (60) पुत्र मोहम्मद दवा लेने साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में शाहाबाद चौराहे पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जामू के निकट शनिवार की रात बाइक पर जा रहे दो लोगों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार चंद्रप्रकाश व संतोष निवासी उमरताली घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
उधर, संडीला-बागरमऊ मार्ग स्थित करलॉवा पुल के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नीरज(22) पुत्र भोला निवासी दिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेस से उसे सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।