फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One injured in crash death

वाहन की टक्कर से घायल की उपचार में मौत

Fri, 02 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 02 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
One injured in crash death

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरकुलर रोड पर वाहन

विज्ञापन
की टक्कर से घायल व्यक्ति की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। उन्हें बीते गुरुवार को सरकुलर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उधर, कई सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए, जबकि शाहाबाद क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द गांव में निकास को लेकर हुए विवाद में दो होमगार्ड समर्थकों में लाठियां चलीं, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

बीते 25 दिसंबर की दोपहर को साइकिल से घर जाते वक्त पीताबंर गंज के जैन वाली निवासी संतोष अवस्थी को सरकुलर रोड पर उत्सव होटल के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार तो वहां से फरार हो गया, पर इस घटना में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, पर हालत गंभीर होने से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

ट्रामा सेंटर में उनकी मंगलवार को मौत हो र्गई। संतोष के भाई द्वारा पुलिस को अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को पत्र दिया, पर अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। उधर सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। हरियावां क्षेत्र के मदरावां निवासी अजीत (35) पुत्र राकेश अपने साथी अनंग पाल (40) पुत्र विशंभर के साथ कार से जा रहे थे।

पिहानी-हरदोई मार्ग पर बिल्हारी के पास पिकप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर अजीत की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। इधर, सुनील (28) पुत्र रामखेलावन निवासी जसमई, बेहटा गोकुल रमेश (40) पुत्र श्रीकृष्ण के साथ पिकप से शाहजहांपुर जा रहे थे।

उधरनपुर के पास बोलेरो की टक्कर से पिकप पलट गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन रोड़ पर पालीटेक्निक के पास बोलेरो ट्रक से टकरा गई। उधर, शाहाबाद क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द गांव में निकास को लेकर विवाद में जमकर लाठियां चलीं।

ज्ञात हो कि प्रधान द्वारा गांव की गली मेें रोड बनवाई गई थी। इस पर होमगार्ड सतीश व उसके साथियों ने सड़क पर ईंटों की चुनाई कर दी। जिससे रास्ता संकरा हो गया और लोगोें को दिक्कतें होने लगी। इस पर दूसरे पक्ष के होमगार्ड दिनेश, रामराजा, खूटी व साधू आदि ने ऐतराज जताते हुए ईंटों को उखाड़ना शुरू कर दिया।

जिससे दोनों पक्षों में तकरार हो गई और लाठी डंडे चलने लगे, जिसमें होमगार्ड सतीश व उसकी पत्नी तथा दूसरे पक्ष के विशुन कांती पत्नी रामराजा, सुमन, रतन को काफी चोटें आई। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed