फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One dead, three injured in car-tractor collision

Hardoi News: कार-ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल

Fri, 07 Jun 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
One dead, three injured in car-tractor collision
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बंजरबाबा के निकट कार-ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे कार सवार लखनऊ के प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई और उसके भांजे सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा चिन्हट निवासी महेंद्र वर्मा (44) पुत्र काली चरण प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। वह अपने भांजे अजय और बहनोई शीबू और दीपक के साथ शुक्रवार सुबह सात बजे कार से अपनी भांजी की तलाश में देहात कोतवाली क्षेत्र के पीलामऊ गए थे। वहां से वापस शहर आ रहे थे। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बंगरबाबा के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे कार सवार चारों लोग घायल हो गए। उन लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन

यहां महेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनके बहनोई मिथिलेश की पुत्री तीन दिन से गायब थी। उसकी लोकेशन पीलामऊ मिली थी। सभी उसी की तलाश में गए थे। कार महेंद्र का भांजा अजय चल रहा था और वह बगल वाली सीट पर बैठे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। देहात कोतवाली प्रभारी अनिल सैनी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed