{"_id":"678950213b186521760357e5","slug":"one-complaint-in-four-months-means-that-the-public-has-no-trust-in-those-responsible-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125500-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार माह में एक शिकायत आने का मतलब जिम्मेदारों पर जनता का भरोसा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार माह में एक शिकायत आने का मतलब जिम्मेदारों पर जनता का भरोसा नहीं
Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
- डीएम ने कम शिकायतों वाले अधिकारियों से पूछा कारण और जाहिर की नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। चार माह में नगर पालिका परिषद हरदोई में केवल एक जनशिकायत आने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि इसका मतलब है कि जनता का निकाय के जिम्मेदारों पर भरोसा नहीं है।
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में जनशिकायतों के निस्तारण की नहीं, बल्कि शिकातयों को दर्ज किए जाने की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि हरदोई नगर पालिका परिषद में पिछले चार महीने में केवल एक जनशिकायत आई है। अधिशासी अधिकारी से नाराजगी जाहिर की। कहा कि जनसुविधाओं और सहूलियत के कामों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए।
वर्चुअल बैठक में डीएम ने जनशिकायतों के निस्तारण के लिए जनपद स्तर पर बनाए गए पोर्टल से विभागवार और अधिकारीवार जानकारी ली। सभी अधिकारियों से पोर्टल खुलवा कर शिकायत निस्तारण की स्थिति के बारे में पूछा। शिकायतों का वर्गीकरण न्यायोचित ढंग से किया जाए। प्रतिदिन शिकायत निस्तारण की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
तहसीलदार बिलग्राम, बीडीओ बिलग्राम, कोथावां, भरखनी, मल्लावां, माधौगंज, कछौना, सांडी व टोडरपुर में कम संख्या में शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि शिकायतों को नियमित रूप से सुना और दर्ज किया जाए। एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा मौजूद रहे।