{"_id":"68f22798e91d7f09b5ec5ce21985cb51","slug":"on-the-fourth-day-of-protest-woman-s-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन धरने पर महिला की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन धरने पर महिला की हालत बिगड़ी
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी बहू व चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को
विज्ञापन
लेकर कलक्ट्रेट में बैठे संडीला के बुजुर्ग दंपति का धरना प्रदर्शन चौथे
दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि, इस दिन पत्नी की हालात खराब दिखी।
चौथे दिन पीड़ितों ने सांसदों को भी पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की
है।
कचहरी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे संडीला के सोम बाजार निवासी शिवकुमार ने बताया कि न्याय की आस में उनका धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि चल अचल संपत्ति से बेदखल उनका बेटा अनिल व उसकी पत्नी पप्पी अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी, पर मार्च 14 में बहू पप्पी बेटे अनिल का साथ छोड़कर किसी दूसरे के साथ चली गई।
जिसके बाद 24 जून 14 को कताई मिल के चौकी इंचार्ज अपने सिपाहियों के साथ आए और उसकी पत्नी रामलली को चौकी ले गए और वहां पर कथित बहू के सामने उसकी बेइज्जती की और पप्पी को उसके घर में कर गए। इसके बाद धीरे-धीरे करके घर पर उसी का कब्जा करा दिया और अब बूढ़े पति-पत्नी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया।
उसने बताया कि चौथे दिन भी उसने एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को देकर कथित बहू और संबंधित पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कराने को दिया है। इस मौके पर उसकी पत्नी रामलली की हालत कुछ खराब दिखी। इस दौरान धरने पर अन्य लोग भी मौजूद थे।