{"_id":"5a00a9fc4f1c1b65548bb6cb","slug":"old-women-died-due-to-ht-line-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से वृद्धा की मौत
हरदाेई
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के असबरमऊ गांव निवासी वृद्धा की सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
असबरमऊ गांव के बाहर से हाईटेंशन लाइन निकली है। सोमवार को गांव निवासी शारदा (70) शौच के लिए खेत गई थी। एक खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। शारदा का पैर तार पर पड़ गया। आपूर्ति चालू होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव की ही शेष कुमारी पत्नी संतराम भी उधर पहुंची तो उसने शारदा को मृत देखा। चीख पुकार मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर लोग व परिजन पहुंचे। पावर हाउस पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिवार में दो बेटे व चार बेटियां हैं। मृतका के बेटे गिरधर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। एसओ संजय मौर्या ने कहा कि मामला संज्ञान में है। अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।