{"_id":"65fb2117de5e97194e04ec01","slug":"old-woman-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-a-pickup-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112200-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत
Wed, 20 Mar 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-सांडी मार्ग पर सड़क पार करते समय एक पिकअप ने वृद्धा को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में 15 मिनट बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को चालक समेत पकड़ लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ककेड़ी चौराहा निवासी राजेंद्री (60) बुधवार सुबह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान आई तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुईं राजेंद्री को उनकी बहन रामपोथी ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजेंद्री के पति कृष्ण कुमार का निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र उदय प्रताप और राम प्रताप हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पिकअप और चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।