फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Old uprooted planted new meters

पुराने उखाड़ नए मीटर लगाए

Tue, 16 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 16 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Old uprooted planted new meters

बिजली विभाग ने अवैध ढंग से बिजली जलाने वाले लोगोें

विज्ञापन
पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अनमीटर्ड सरकारी दफ्तरों में बिजली के नए मीटर लगाए जा रहे, वहीं आजाद नगर मोहल्ले में भी पुराने लगे मीटरों को उखाड़ कर घरों के बाहर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए गए।

विभाग ने बकाया वसूली अभियान भी चलाया, जिसमें आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जनपद के सरकारी कार्यालयों में बिना मीटर लगे बिजली का उपभोग करने के मामले में अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के तमाम सरकारी कार्यालयों में अभी तक बिजली के मीटर लगाए जा चुके हैं।

मंगलवार को भी अधीक्षण अभियंता वीके आर्या के निर्देशन में एसडीओ सत्येंद्र पांडेय द्वारा उनकी टीम में शामिल अवर अभियंता केपी सिंह, अंबिका प्रसाद व अन्य अवर अभियंताओं ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में बिजली के मीटर लगाए। इसके बाद आजाद नगर में जाकर वहां भी घरों में लगे पुराने मीटरों को उखाड़ कर नए इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए।

ज्ञात हो कि इन घरों में अभी भी घिर्री वाले मीटर ही लगे हुए थे। ऐसे 10 घरों में मीटरों को उखाड़कर विभाग द्वारा घर के बाहर मीटर लगाए गए, ताकि चोरी की संभावना को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त बिजली बकाया भी जमा कराया गया। जिसमें बकाया जमा न करने पर आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed