{"_id":"61b63cfdbcc08d659d22e47a","slug":"old-person-suicide-due-to-threat-hardoi-news-knp6692000125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का मोबाइल बता धमकाया,अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का मोबाइल बता धमकाया,अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मृतक सुरेश की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। थाना क्षेत्र के प्रसिद्धनगर देवरिया गांव में मोबाइल चोरी का बताकर अधेड़ को दबंग ने धमकी दी। इससे परेशान होकर अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पेड़ से फंदे से उसका शव लटकता मिला।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसिद्धनगर देवरिया निवासी सुरेश (50) मजदूर था। उसका पुत्र विपिन कानपुर में एक होटल में नौकरी करता है। 15 दिन पूर्व विपिन ने मोबाइल खरीदकर पिता सुरेश को दिया था। चार दिन पूर्व सुरेश ने मोबाइल में सिम डलवाई थी। सिम डालने के बाद एक व्यक्ति कॉल कर मोबाइल चोरी का बताकर उसे जेल भेजने की धमकी दे रहा था।
धमकी से परेशान सुरेश ने शनिवार देर शाम गांव के बाहर पेड़ में मफलर के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव फंदे पर लटकता देखा तो सूचना परिजनों को दी। मृतक के बेटे मनोज ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा चोरी का मोबाइल बताकर धमकी से परेशान होकर पिता ने आत्महत्या कर ली है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।