{"_id":"616c5f1e6876e44b401fdce8","slug":"old-person-died-due-to-current-hardoi-news-knp658750189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटकर वृद्ध के ऊपर गिरा,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार टूटकर वृद्ध के ऊपर गिरा,मौत
विज्ञापन
हरदोई। शहर में शुगर मिल कॉलोनी में रविवार सुबह चबूतरे पर कपड़े धो रहे वृद्ध पर एचटी लाइन का तार गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध की मौत हो गई।
आंबेडकरनगर जनपद के रुस्तमपुर बसखारी गांव निवासी भगवती प्रसाद (75) का नाती संदीप हरदोई के शुगर मिल कॉलोनी के निकट गोदाम पर काम करता है। शुक्रवार को भगवती नाती से मिलने आए थे। रविवार सुबह वह कॉलोनी में चबूतरे पर बैठकर कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान एचटी लाइन का तार टूटकर उन पर गिर गया।
करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। नाती संदीप व उसके साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने भगवती प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। संदीप ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।