फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old lady murder in land dispute

भूमि विवाद में वृद्धा की पीटपीट कर हत्या

Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
old lady murder in land dispute
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खालेपुरवा में सोमवार सुबह पट्टे की भूमि पर घूरा डालने के विवाद में दो भाइयों ने अपनी मां के साथ मिलकर पहले वृद्धा को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसके बाद ईंट और पत्थरों से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। कुछ देर बाद ही वृद्धा की मौत हो गई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ग्राम खालेपुरवा निवासी राधा देवी (60) के पति स्व. श्रीकृष्ण के नाम गांव में आधा बीघा भूमि है। इस पर उसने पेड़ लगा रखे हैं। भूमि के कुछ हिस्से पर गांव के ही लाट बाबू व उसके भाई अर्जुन लाल ने कब्जा कर रखा है। कब्जा की गई भूमि पर लाट बाबू और उसका भाई अर्जुन लाल घूरा डालते हैं। सोमवार सुबह लाट बाबू वहां घूरा डाल रहा था।
विज्ञापन

वहां मौजूद राधा देवी ने इसका विरोध किया तो लाट बाबू और अर्जुन लाल ने मां राजेश्वरी देवी के साथ मिलकर राधा को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसे ईंट पत्थर भी मारे। इसमें राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंची लेकिन इससे पहले कि परिजन कुछ कर पाते, उसकी सांसें थम गईं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राधा देवी के छह बेटे व दो बेटियां हैं। आरोपियों से उसका पहले भी विवाद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे बबलू गौतम की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed