फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   OHE wire broke from paint of Durgiana Express, truck restored after 13 hours

Hardoi News: दुर्गियाना एक्सप्रेस के पेंटो से ओएचई वायर टूटा, 13 घंटे बाद ट्रक हुआ बहाल

Wed, 11 Sep 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
OHE wire broke from paint of Durgiana Express, truck restored after 13 hours
हरदोई। आलमनगर-शाहजहांपुर रेलखंड के संडीला के पास उमरताली से दलेलनगर के बीच बुधवार तड़के लखनऊ से आ रही दुर्गियान एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ ओएचई के तारों से उलझ गया। इससे धमाके के साथ ओएचई लाइन करीब 500 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन का पेंटोग्राफ भी क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत आपूर्ति रुकते ही ट्रेन खड़ी हो गई। चालक की सूचना पर रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। लखनऊ से आ रही राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी कर दी गईं। सूचना पर रेलवे अधिकारियों और स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच और मरम्मत कार्य शुरू कराया। शाम छह बजे के करीब अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन


कोलकाता से अमृतसर जा रही गाड़ी संख्या 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस तड़के साढ़े तीन बजे लखनऊ स्टेशन से रवाना हुई और करीब पांच बजे सुबह जब उमरताली स्टेशन के आगे निकली तो इसका पेंटो ओएचई वायर से उलझ गया। इससे धमाके के साथ लाइन टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन मौके पर ही खड़ी हो गई। चालक ने घटना की सूचना उमरताली और दलेलनगर स्टेशन को दी। उच्चाधिकारियों को सूचना मिलते ही आनन-फानन लखनऊ से आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। राजधानी व वंदेभारत को घंटों स्टेशन पर खड़ा करने के बाद मार्ग परिवर्तित कर भेजा गया।



करीब 12 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए और दो ट्रेनें निरस्त की गई हैं। जानकारी मिलते ही लखनऊ, हरदोई व बालामऊ जंक्शन से कई अधिकारी और राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गईं। मौके पर जांच के बाद ओएचई वायर की मरम्मत में अधिक समय लगने के कारण करीब छह घंटे के बाद दुर्गियाना एक्सप्रेस को डीजल इंजन मंगवाकर रवाना किया गया। घटना की जानकारी पर मुरादाबाद के डीआरएम राज कुमार मौके पर पहुंच गए। घटना की विस्तृत जांच भी की जा रही है।



लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड की अप लाइन पर 13 घंटे बाद यातायात बहाल हो सता। सबसे पहले लखनऊ-मेरठ जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को पास किया गया। रेलवे ट्रैक बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड पर दुर्गियाना एक्सप्रेस में उमरताली व दलेलनगर के बीच इंजन के पेंट्रो ओटी में बिजली का तार (ओएचई वायर) फंस गया था। इससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया था। शाम छह बजकर 20 मिनट पर अप ट्रैक बहाल हो गया है। सबसे पहले वंदेभारत एक्सप्रेस को निकाला गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से घटना हुई है।



ओएचई वायर टूटने के बाद 1235 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 14229 योग नगरी ऋषिकेष एक्सप्रेस, 15715 अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, 22045 आनंद बिहार गरीब रथ,12325 कोलकत्ता एक्सप्रेस को बालामऊ तक डीजल इंजन से निकाला गया। वहीं, बालामऊ से 22055 निर्वाचन स्पेशल, 20505 राजधानी एक्सप्रेस, 15909 गोहाटी एक्सप्रेस को भी डीजल इंजन से लखनऊ तक निकाला गया।



लखनऊ-मुरादाबाद रूट पर ओएचई वायर टूटने से अप रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। लखनऊ से आने वाली गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया। वहीं, दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेनों का संचालन पूरे दिन ठप रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह छह बजे गाड़ी संख्या 20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लखनऊ से चली, लेकिन उसे आलमनगर में ही रोक दिया गया। इसके बाद ट्रेन को चार घंटे बाद लखनऊ से उन्नाव होते हुए बालामऊ जंक्शन से मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया। गाड़ी संख्या 22545 लखनऊ-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस को लखनऊ से सीतापुर होते हुए बरेली तक मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया गया।



गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22489 लखनऊ मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस को भी देरी से संचालित किया गया। गाड़ी संख्या 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14307 प्रयागराज संगम- बरेली एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। ऐसे में हरदोई से शाहजहांपुर, बरेली व मुरादाबाद के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

शाहाबाद के रमेश चंद्र ने बताया कि उनके बच्चे हरदोई में ही पढ़ते हैं तो उनसे मिलने आए थे। शाहाबाद जाने के लिए जब स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन नहीं चल रही हैं। वह ट्रेन का इंतजार नहीं करेंगे बस से ही चले जाएंगे।



सहारनपुर जाने के लिए निकले सुमित भी जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन नहीं मिली। बताया कि सहारनपुर में उनको आवश्यक काम से जाना था, लेकिन अब ट्रेन न होने की वजह से परेशान होना पड़ रहा है।


महोलिया शिवपार निवासी अर्पित पांडेय ने बताया कि वह पीलीभीत जा रहे हैं। बरेली तक ट्रेन से जाने वाले थे, लेकिन स्टेशन आने पर पता चला कि ट्रेनें नहीं हैं तो अब बस से ही बरेली तक जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed