फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   OHE wire broke due to storm, speed of trains stopped on down route

Hardoi News: आंधी से टूटा ओएचई तार, डाउन रूट पर थमी ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 22 May 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
OHE wire broke due to storm, speed of trains stopped on down route
हरदोई। आंधी बारिश ने आम जन जीवन को बेहाल कर दिया। आंधी की वजह से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। गाजियाबाद के पास ओएचई वायर टूटने की वजह से डाउन रूट की कई ट्रेनें घंटों देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। तेज आंधी की वजह से गाजियाबाद के पास मेहरौली स्टेशन के निकट ओएचई वायर टूट गया। इस कारण हरदोई से होकर जाने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हो गई। हरदोई आने वाली 14242 सहारनपुर प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची, दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ जाने वाली 14208 पद्मावत एक्सप्रेस 7 घंटे 8 मिनट की देरी से हरदोई पहुंची। नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली 12230 लखनऊ मेल अपने समय सुबह के 4:42 बजे से 6 घंटा 47 मिनट, योग नगरी ऋषिकेश से चलकर हावड़ा जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस अपने समय सुबह के 6:10 बजे से 1:03 मिनट, चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह के 6:25 बजे से 1:12 मिनट की देरी से, चंडीगढ़ से चलकर वाया बिजनौर के रास्ते लखनऊ जंक्शन जाने वाली 15012 सहारनपुर एक्सप्रेस सुबह 7:00 बजे से 1:33 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed