{"_id":"5dc319aa8ebc3e5b656c278e","slug":"officers-who-did-scam-should-be-took-of-hardoi-news-knp5242271105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदों से हटाए जाएं घोटाले से संबंधित अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदों से हटाए जाएं घोटाले से संबंधित अफसर
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कर्मियों के भविष्य निधि फंड की धनराशि में गोलमाल किए जाने से नाराज बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों व कर्मियों ने सभा का आयोजन भी किया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष हंसराज यादव ने कहा कि सीपीएफ व जीपीएफ फंडे घोटाले से संबंधित सभी अधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए, जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार गजट नोटिफिकेशन द्वारा ये आश्वासन दे कि सीपीएफ व जीपीएफ मामले में श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि फंड घोटाले से कर्मियों में गहरी नाराजगी है।
सरकार कर्मियों के मेहनत के पैसों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। अधीक्षण अभियंता एनके मिश्र ने कहा कि इस घोटाले से सरकारी कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एके सिंह, अरविंद कुमार सिंघल, सतेंद्र गंगवार, सुनील दत्त पंत, अवर अभियंता दीपक जायसवाल, दिनेश यादव, रजनीकांत रावत व अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।