{"_id":"577c03174f1c1b72027faf03","slug":"officers-rushed-to-the-orders-of-the-regime-idgaah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के आदेश पर ईदगाह दौड़े अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के आदेश पर ईदगाह दौड़े अफसर
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
जायजा लेते अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शासन से फरमान आते ही मंगलवार को अधिकारियों की टीम बिलग्राम चुंगी स्थित ईदगाह की ओर दौड़ लगाती मिली। ईदगाह के बाहर जेसीबी से जहां फुटपाथ पर पसरी गंदगी को साफ किया गया वहीं अस्थाई नाली बनाकर वहां भरे पानी को निकाला गया।
विज्ञापन
ईद की नमाज को लेकर मंगलवार को अफसरों ने ईदगाह का जायजा लिया। यातायात रूट आदि को लेकर विचार विमर्श किया। ईदगाह के मुख्यद्वार के ढलान पर जलभराव देख अधिकारियों ने अस्थाई रूप से नाली बनाकर एक नाले से जोड़ दी और वहां भरे पानी को निकालने का प्रयास किया। इसके अलावा बालू आदि डालकर पानी सुखाने का प्रयास किया। अधिकारियों की माने तो समस्त जिलों के पुलिस के आलाअधिकारियाें को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से निर्देशित किया गया है कि ईदगाह में होने वाली नमाजों में जाने आने में लोगों को दिक्कतें न महसूस हो इसलिए वहां जलभराव व रास्ता आदि की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों ने यातायात कर्मियों को ईद के दिन विशेष रूप से सजग रहकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ,उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता, सीओ सिटी रामलाल राय, कोतवाल विनय गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
एक राय न हो पाने पर बनी रहती जलभराव की स्थिति
ईदगाह और कब्रिस्तान के बाहर नाला निर्माण को लेकर पालिका कई बार जिम्मेदारों को पत्र लिख चुकी है, लेकिन उस तरफ से नाला निर्माण की रजामंदी नहीं मिलती। जिसके चलते जलभराव की स्थिति बारिश के दिनों में बनी रहती है।